Saturday, July 26, 2008

हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती




लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती


हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती...




नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है


चढ्ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है


मन् का विश्वास रगों में साहस बनता है


चढ़ कर गिरना , गिर कर चढ़ना ना अखरता है


आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती


कोशिश करने वालों की हार नहीं होती....




डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगता है


जा जा कर खाली हाथ लौट आता है


मिलते ना सहज ही मोती पानी में बहता दूना उत्साह इसी है


रानी में मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती


हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती....




असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो


क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो


जब तक ना सफल हो नींद चैन की त्यागो


तुम संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम


कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती


हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती....

हिचकियों से एक बात का पता चलता है


हिचकियों से एक बात का पता चलता है,कि कोई हमे याद तो करता है,

बात न करे तो क्या हुआ,

कोई आज भी हम पर कुछ लम्हे बरबाद तो करता है


ज़िंदगी हमेशा पाने के लिए नही होती, हर बात समझाने के लिए नही होती,

याद तो अक्सर आती है आप की,

लकिन हर याद जताने के लिए नही होती


महफिल न सही तन्हाई तो मिलती है,मिलन न सही जुदाई तो मिलती है,

कौन कहता है मोहब्बत में कुछ नही मिलता,

वफ़ा न सही बेवफाई तो मिलती है


कितनी जल्दी ये मुलाक़ात गुज़र जाती है प्यास भुजती नही बरसात गुज़र जाती है

अपनी यादों से कह दो कि यहाँ न आया करे नींद आती नही और रात गुज़र जाती है


उमर की राह मे रस्ते बदल जाते हैं,वक्त की आंधी में इन्सान बदल जाते हैं,

सोचते हैं तुम्हें इतना याद न करें,

लेकिन आंखें बंद करते ही इरादे बदल जातेहैं


कभी कभी दिल उदास होता है हल्का हल्का सा आँखों को एहसास होता है

छलकती है मेरी भी आँखों से नमी जब तुम्हारे दूर होने का एहसास होता है